RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन:केंद्रीय जेल में बंदियों के आधार कार्ड बनवाये गये।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)21 अप्रैल ।मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपेश तिवारी तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कपिल भारद्वाज के निर्देशन में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण एवं दो दिवसीय निःशुल्क आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। आधार कार्ड शिविर का आयोजन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय में किया गया। उक्त शिविर में चन्द्रेश मण्डलोई के द्वारा बंदियों की समस्याएं सुनी जाकर उनका निराकरण किया गया और बंदियों को बताया गया कि यदि कोई बंदी अपनी पैरवी या अपील करने में अक्षम है तो प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता दिलाया जाएगा। बंदियों के विधिक अधिकारों की जानकारी भी दी जाकर जेल का निरीक्षण किया गया और ऐसे बंदियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये जिन्हें सजा हो जाने के उपरांत भी उनकी अपीलें वरिष्ठ न्यायालय में नहीं की गई है। उनके द्वारा बंदियों को प्ली बार्गेनिंग एवं लोक अदालत के माध्यम से भी प्रकरणों के निराकरण कराने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने जेल में निरुद्ध 10 वर्ष से अधिक की सजा पा रहे ऐसे बंदी जिनकी सुनवाई नहीं हो रही है एवं जो विचाराधीन बंदी हैं।
निःशुल्क आधार कार्ड शिविर के माध्यम से कुल 80 बंदियों के आधार कार्ड बनवाये गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज साहू, जेलर प्रवीण मालवीय, आधार सेवा केंद्र के सुपरवाईज़र रवि प्रजापत, श्रवण मालवीय सहित जेल के अन्य कर्मचारीगण व बंदीजन उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में आयोजित होगा मेरी माटी मेरा देश – अमृत कलश यात्रा

rktvnews

दरभंगा:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सीआरपी दीदियों से की संवादात्मक बैठक।

rktvnews

सारण : डीडीसी ने की विभागीय पदाधिकारियों साथ पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजनाओं की की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अप्रैल 26

rktvnews

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment