RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामनवमी शोभा यात्रा संचालन हेतु जगदीशपुर के रामलीला मंच पर हुआ कार्यालय का उद्घाटन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18 मार्च।आज भोजपुर जिले के जगदीशपुर में रामनवमी शोभायात्रा जुलूस के विधिवत संचालन के लिए वीर कुंवर सिंह किला परिसर में बने साकेत कला कुंज रामलीला मंच पर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महंत राम जीवन दास, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष धनपुरा देवी, जिला पार्षद पूनम कुशवाहा,दावा पंचायत मुखिया सुसुमलता कुशवाहा, भाजपा नेत्री संध्या सिंह एवं डॉ अनिल सिंह के द्वारा सामुहिक रूप से किया गया।लोगो को संबोधित करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में महंत राम जीवन दास ने कहा कि हम सभी को भगवान राम के बनाए आदर्शों पर चलना चाहिए और सीख लेनी चाहिए। वही नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने संबोधन में कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारी नगरी में प्रत्येक वर्ष रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाती है और इस बार भी है शोभायात्रा भव्य रूप में निकलेगी जो आकर्षण का केंद्र होगी भगवान राम के पद चिन्हों पर चलकर ही हम सभी आगे बढ़े यही मेरी कामना है। इस अवसर पर रामनवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अकाश कुमार ने अपने संबोधन में सभी को आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मिलिंद चौधरी, राजू मिश्रा, नगर के सभी वार्ड पार्षद, भाजपा नेता आदित्य जी, समाजसेवी अमन इंडियन, समाजसेवी अमन गुप्ता, रामनवमी शोभायात्रा समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य गणों के अलावा अन्य गणमान्य लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम समाप्ति पश्चात पारंपरिक लिट्टी चोखा भोज का भी आयोजन किया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़:’लोकजतन’ सम्मान : कॉर्पोरेट विरोधी पत्रकारिता के आइकॉन थे मुकेश चंद्राकर।

rktvnews

भोजपुर: 17 अगस्त को विहंगम योग संस्थान आरा में पधारेंगें विज्ञानदेव जी: महामंत्री भूपेंद्र राय

rktvnews

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में विश्व उपभोक्ता जागरूकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:हाई टेक क्रिकेट अकादमी, करमन टोला क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

rktvnews

Leave a Comment