RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वीमेंस कॉलेज, रांची में आयोजित मतदान जागरुकता कार्यशाला में लॉन्च किया गया वोटर्स ऐंथम।

RKTV NEWS/रांची( झारखंड) 20 अप्रैल।रांची वीमेंस कॉलेज का सभागार… वोट करेगा रांची की आवाज से गूंज रहा था और कॉलेज की छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था… मौका था, रांची वोटर्स ऐंथम की लॉन्चिंग का। थ्री टू वन की काउंटिंग के साथ मतदाता जागरुकता कार्यशाला मं ऐंथम की लॉन्चिंग हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप-सह-उपविकास आयुक्त, रांची दिनेश यादव, वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल, प्रोफेसर, कॉलेज की छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।

कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते – राहुल कुमार सिन्हा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने और शहरी क्षेत्र में बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि जिला की स्वीप टीम की ओर से मतदाताओं को जागरुक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची के मतदाता एक वोट के महत्व को समझें, खुद भी वोट करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान केन्द्र लेकर आयें। उन्होंने एक बार फिर से रांचीवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 25 अप्रैल 2024 तक बीएलओ एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर आवेदन दिया जा सकता है।

इस बार चुनाव में मिसाल कायम करें- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा कॉलेज की छात्रओं का उत्साह देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आप एक कदम आप चलें, हम दो कदम चलेंगे। वोटरों से 25 मई 2024 को अच्छी तादात में अपने-अपने घरों से निकल वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में इस बार मिसाल कायम करें।

छात्राओं के चुनाव प्रक्रिया से संबंधित ज्ञान से प्रभावित हुए पदाधिकारी, मिला उपहार

कार्यक्रम के दौरान वीमेंस कॉलेज की छात्रओं से नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सवाल भी पूछे। हर बार सवालों के जवाब जानने वाली छात्राओं की संख्या देखकर आला अधिकारी काफी प्रभावित हुए। सही जवाब देने वाली कई छात्रओं को उपहार भी दिया गया।

वीमेंस कॉलेज के सभी पात्र व्यक्ति एवं छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज

वीमेंस कॉलेज के सभी पात्र व्यक्ति एवं छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर हो गया है। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा को घोषणा पत्र सौंपा। प्राचार्या ने बताया कि उनके कॉलेज में कार्यरत एवं अध्ययनरत सभी पात्र व्यक्तियों एवं छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लियाा गया है।राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस पर खुशी जाहिर की गयी। उन्होंने कहा कि इसमें संबंधित बीएलओ का रोल महत्वपूर्ण रहा और भी शिक्षण संस्थानों में ऐसा किया जायेगा।

कलाकारों की टीम ने दिया मतदाता जागरुकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कलाकारों द्वारा भयमुक्त एवं बिना प्रभावित हुए मताधिकार के इस्तेमाल का संदेश दिया गया। कलाकरों से अपनी प्रस्तुति से बताया कि मतदान स्वस्थ एवं स्वच्छ लोकतंत्र के निर्माण में अति महत्वपूर्ण है एवं वोटिंग डे पर मतदान अवश्य करें।

दिलाई गई मतदाता शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व में जिम्मेदार नागरिक होने के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई।
आपको बतायें कि रांची वोटर्स ऐंथम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल सिन्हा एवं नोडल ऑफिसर स्वीप सह उपविकास आयुक्त दिनेश यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। आवाज नेहा कौर एवं पार्थ गांधी की है जबकि क्रिएटिव डॉयरेक्शन शादाब हसन ने किया है।

Related posts

देवघर:विश्व मलेरिया दिवस पर अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण, शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:मादक पदार्थ निषेध अभियान के तहत सिमरिया में विशेष छापामारी।

rktvnews

कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स।

rktvnews

तारीफ़ बनाम हक़ीक़त में सच्चाई पहचानना जरूरी : मोटिवेशनल स्पीकर सिल्की रंजन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अक्टूबर 24

rktvnews

दर्शनीय है रोहतास का दुर्गावती जलाशय।

rktvnews

Leave a Comment