RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर :457 एन.सी.सी कैडेटों ने दी ‘बी’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)10 मार्च।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर के तत्वाधान में ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की गई।’बी’ प्रमाण पत्र की प्रैक्टिकल शनिवार को हुई। लिखित परीक्षा रविवार को एम.भी. कॉलेज, बक्सर में संपन्न हुई। परीक्षा 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन और 42 बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनुप कुमार के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
बताया गया परीक्षा में लगभग 482 कैडेटो ने भाग लिया। जिनमें 211 कैडेट 30 बिहार बटालियन के और 246 कैडेट 5 बिहार बटालियन, आरा के भी शामिल थे। इस संबंध में कैंप कमांडेंट कर्नल ने बताया की ‘बी प्रमाण पत्र की परीक्षा चार भागों में होती है, इसमें से एक प्रैक्टिकल और तीन विषयों की लिखित परीक्षा होती है, उन्होंने बताया विगत शनिवार को ही प्रैक्टिकल परीक्षा ले ली गई थी।इसमें मॉकड्रिल, फिल्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, राईफल ड्रिल व मैप रीडिंग का परीक्षा लिया गया है। रविवार को इसकी लिखित परीक्षा हुई। जिसका सीधा प्रसारण भी किया गया। उन्होंने बताया की इस परीक्षा के अंतर्गत कैडेटो के पास होने के लिए चारो विषयों में पास होना जरूरी है। इस परीक्षा के दौरान 30 बिहार के सभी पी.आई. ए.एन.ओ और 5 बिहार के भी सभी ए.एन.ओ. पी.आई और जी.सी.आई मौजूद रहें।

Related posts

ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना बहुत ही महत्वपूर्ण काम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर : जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए गाँवों का भ्रमण

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:मोक्ष की प्राप्ति के लिए मिला है मानव तन : स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ विष्णु नगर, स्वामी रंगनाथाचार्य ने दिया आध्यात्म का संदेश।

rktvnews

उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर पर बहस।

rktvnews

Leave a Comment