RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लहर नहीं, कमल की सुनामी है खंडवा ने प्रचंड जीत की ठानी है…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)20 अप्रैल।लहर नहीं, कमल की सुनामी है खंडवा ने प्रचंड जीत की ठानी है…के आगाज के साथ आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खंडवा में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विगत 10 वर्षों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनेक अभूतपूर्व कदम उठाये और भारत की तस्वीर बदल गयी। यह आदरणीय मोदी जी के सतत प्रयासों का सुफल है, जो आज दुनिया में भारत का नाम अत्यधिक सम्मान के साथ लिया जा रहा है। इसलिए देश के साथ मध्यप्रदेश भी अगले 5 सालों के लिए पुनः मोदी जी को आशीर्वाद देने जा रहा है।
आज खंडवा में आयोजित विशाल जनसभा में जनता-जनार्दन के उत्साह ने स्पष्ट कर दिया है कि वह खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ बनाने के लिए संकल्पित है।

Related posts

सारण:डीएम ने बाल पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह, विशिष्ट दत्तक संस्थान तथा बालिका गृह का निरीक्षण किया।

rktvnews

डॉ जितेंद्र सिंह ने लंदन विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया और सफल टीका पहलों में भारत के अनुभव को साझा किया।

rktvnews

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बंगाल के दंपत्ति को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

विधिक सहयोग समिति उपभोगता आयोग भोजपुर के अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने जिलाधिकारी से की मांग।

rktvnews

भोजपुर:सभी के कल्याण के लिए आए भगवान श्रीकृष्ण: आचार्य भारत भूषण

rktvnews

Leave a Comment