RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 14 सितंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम त्योहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :-

“ओणम के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
खुशी और उत्साह का यह त्योहार फसलों की कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जश्न मनाने का भी अवसर है। इस अवसर पर हम उन किसानों के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो हमारे देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। समृद्धि का यह त्योहार हमें सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
देश की शांति और एकता को मजबूत करना जारी रखें और हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर काम करें।”

Related posts

बागपत:एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया मवीकला में रोपित।

rktvnews

महिला आई.टी.आई. दरभंगा में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम के तहत किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन के सभी दलों के मुख्य प्रदेश प्रवक्ताओ द्वारा प्रेस वार्ता कर दिखाई गई एकजुटता।

rktvnews

आज से ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ के प्रथम चरण की शुरुआत, गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों का होगा टीकाकरण।

rktvnews

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

रायपुर : जल जगार अभियान की हुई शुरूआत।

rktvnews

Leave a Comment