अमित शाह ने सभी क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
RKTV NEWS/ नई दिल्ली 26 अप्रैल।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद नगर निगम (AMC) चुनाव में अपना वोट डाला।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “गुजरात में चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद नगर निगम (AMC) चुनाव में अपना वोट डाला। सभी क्षेत्रवासी लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।”

