
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर। सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत उदवंतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर एवं प्राथमिक विद्यालय ज्ञानचक के विद्यार्थियों द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “सारा काम छोड़ दे, सबसे पहले वोट दे” जैसे प्रेरणादायक नारों के जरिए मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
