RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:सक्षम ऐप के माध्यम से 1623 ने डोली व 2437 लोगो ने व्हील चेयर का किया अनुरोध:विजय कुमार जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)15 अप्रैल।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। जिनमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली व 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लाएंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक उपलब्ध रहेंगे, जो विभिन्न सहायता उपलब्ध कराएंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अभी तक 247 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान पूर्ण कर लिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल तक मतदान कर सकते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश:सपना के सपने अब होंगे साकार।

rktvnews

राजस्थान:वन मंत्री ने राणा सांगा के महाप्रयाण स्थल पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर : दो वारंटी गिरफ्तार ! गये जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।

rktvnews

पटना:रेडक्रॉस बिहार की वार्षिक बैठक में बोले राज्यपाल यथाशीघ्र टीबी मुक्त भारत बनाने का करें प्रयास।

rktvnews

पटना:पूर्व नौसैनिक सीमा पर जाने के लिए बेचैन: राजेश निराला

rktvnews

Leave a Comment