RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:जनहित परिवार ने किया अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन! अंबेडकर के सपनो का भारत विषय पर परिचर्चा एवं गोष्ठी।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर) 14 मार्च।आज जनहित परिवार भोजपुर के शीतल टोला, आरा स्थित जिला कार्यालय में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन जगत् नंदन सहाय की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत विषय पर परिचर्चा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय प्रवेश करते हुए संस्था के सभापति अतुल प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ऐसे ही मानवीय मूल्यों का भारत देखना चाहते थे जहां समता हो, बराबरी हो, सभी नागरिकों को स्वतंत्रता हो और सभी में बंधुत्व की भावना हो, सब एक-दूसरे से मिलकर रहें।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगत नंदन सहाय ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ऐसा चाहते थे की पूरे भारत से धार्मिक आर्थिक और सामाजिक स्तर पर किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो।
सभा को संबोधित करने वालों में अनिल राज, नंदकिशोर सिंह कमल, अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी, राम प्रहलाद तिवारी, शरद सिंह, बृजमोहन त्रिपाठी आदि प्रमुख थे। मंच का संचालन नंदकिशोर सिंह कमल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविंद सिंह उपाध्यक्ष ने किया।

Related posts

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग मैच का उद्घाटन विधायक राधा चरण शाह ने फीता काटकर किया।।

rktvnews

भोजपुर:9 मई को पटना के बापू सभागार में ऐतिहासिक होगा राणा-भामाशाह सम्मेलन:मंत्री संतोष सिंह

rktvnews

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता।

rktvnews

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

rktvnews

अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर हुआ व्याख्यान।

rktvnews

Leave a Comment