आरा/भोजपुर( अमरेश सिंह)26 अगस्त।केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ मे शामिल होने के लिए भोजपुर पहुँचे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का भव्य स्वागत कोईलवर पुल पर किया गया। कोईलवर से स्वागत करने का सिलसिला लगातार आगे बढ़ते हुए गीधा,बिहिया,जगदीशपुर, आरा होते.हुए संदेश और बड़हरा के विभिन्न जगह फूल-माला,ढोल बाजे,अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।
नित्यानंद राय ने जगदीशपुर किला मैदान मे बाबू कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद बाबू कुँवर सिंह के वंशजों को सम्मानित करने दलीपपुर पहुंचे। इस दौरान जगह -जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पिछड़ा,अतिपिछड़ा, दलित,महादलित स्वर्ण गरीब कल्याण सम्मेलन बड़हरा विधानसभा के बिराहिमपुर हाई स्कूल और संदेश विधानसभा के संदेश हाई स्कूल मैदान में किया गया। बिराहिमपुर हाई स्कूल मैदान के मिलन सम्मेलन में 1500 से अधिक दलित, महा दलित ,पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं का भाजपा में मिलन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भारत माता का तीन बार नारा लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। अल्पसंख्यक समुदाय से 25 मुस्लिम कार्यकर्ताओं को जैनुल खान के नेतृत्व में सदस्यता दिलाई गई। बड़हरा सम्मेलन की अध्यक्षता बड़हरा मंडल अध्यक्ष उज्जवल सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकसित देशों की सूची में आने के लिए तत्पर है। आज समाज के सभी वर्ग चाहे वह दलित हो या महादलित हो पिछड़ा हो या अति पिछड़ा हो या उन सभी समुदाय के लोग भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर रहे हैं।
2024 का चुनाव इन्हीं दलित महाकालिक पिछड़ा अति पिछड़ा समुदाय के बलो पर केंद्र में सरकार बनाने का काम भाजपा करेगी। वही बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नित्यानंद राय जी के ही बल पर मैं बड़हरा से भाजपा का विधायक बना। आज बड़हरा की जनता नित्यानंद राय जी का स्वागत करती है। आज सम्मेलन में बिन्द समुदाय से हजारों लोग शामिल हुए इसके अलावा अति पिछड़ा , दलित, महा दलित अल्पसंख्यक समुदाय से अधिकाधिक संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए और आगे भी और होंगे।
सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने किया और संचालन संजय तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन,नेफेड के अध्यक्ष विशाल सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,शंभु चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, धीरज सिंह,राहुल सिंह,धनंजय तिवारी, शैलेश कुमार गुड्डू, प्रहलाद राय,सूर्यकान्त पांडेय,ममता सिंह,संध्या सिंह,शंकुतला सिंह,करोड़पति सिंह,रंजीत गुप्ता,निशांत सिंह सेंगर,विवेक सिंह सहित हजारो कार्यकर्ता थे।
संदेश सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लवकुश पंडित ने की।रामदिनेश यादव और भाजपा नेताओं ने जगह जगह नित्यानंद राय का स्वागत किया। संदेश मे 851 विभिन्न समुदाय के लोग भाजपा मे शामिल हुए।
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भाजपा जिला कार्यालय मे जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकताओ के साथ संवाद सम्मेलन सह भोज मे शामिल हुए।
