RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बोकारो:जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

675 लीटर (विभिन्न ब्रांड) का विदेशी शराब जब्त,विभिन्न ब्रांड के नकली होलो ग्राम/लेवल एवं भारी मात्रा में ढ़क्कन हुए बरामद।

RKTV NEWS/बोकारो (झारखण्ड)09 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने जरीडीह थाना के सहयोग से नूतन डीह ग्राम में अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के क्रम में विधिवत तलाशी के दौरान बाउंड्री के अंदर बने एक कमरे एवं जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए शराब सहित अन्य सामग्री रिकवरी की गई। जमीन के अंदर गाड़े ड्राम के अंदर बोरे में रखी,विदेशी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद हुआ है। छापामारी के बाद नूतनडीह निवासी अभियुक्त बसंत महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी, जरीडीह थाना प्रभारी अमित राय, पु०अ०नि० सोनू चौधरी पु०अ०नि० विकास विश्वकर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
टीम ने मौके से विदेशी शराब – 675 लीटर (विभिन्न ब्रांड), सुषव -500 लीटर (3 ड्राम में), तैयार रंगीन शराब 09 पानी के जार में -180 लीटर, विभिन्न ब्रांड के 4,000 लेबल, 4,000 ढ़क्कन,नकली होलोग्राम 5,000 तथा एक जरकिन में केरामेल 05 लीटर जब्त किया है।
जानकारी हो कि,लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष बगहा का किया निरीक्षण।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संगीत और नृत्य का संगम : “श्रुति मंडल” ने मोहा मन।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट -3 के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी ने बागपत चीनी मिल का किया निरीक्षण व अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

विजयादशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment