RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

इंदौर जिले में मतदाताओं से सम्पर्क कर अधिकतम मतदान की रणनीति बनाने के लिये बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुपों का हुआ गठन।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)09 अप्रैल।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदाताओं को मताधिकार के संबंध में जागरुक करने, अधिकतम मतदान प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं नैतिक मतदान के लिये शिक्षित करने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायत एवं शासकीय विभागों द्वारा स्वीप गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम अलवासा एवं पालिया में मतदाता जागरुकता अभियान मे सहभागिता की गई।
मतदाताओं से सम्पर्क कर अधिकतम मतदान की रणनीति बनाने के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप बीएलओ की अध्यक्षता में गठित करवाये गये है। सीईओ जिला पंचायत सि‌द्धार्थ जैन ने ग्राम पालिया में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से चर्चा कर बैग टीम द्वारा क्षेत्र में मतदान की तैयारी पर चर्चा की गई। सिद्धार्थ जैन ने बीएलओ को प्रत्येक बस्ती एवं मोहल्लों में मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ‌श्री जैन द्वारा उपस्थितजनों को मतदान जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
श्री जैन द्वारा अपने भ्रमण में ग्राम अलवासा के दो मतदान केन्द्र एवं ग्राम पालिया में शासकीय उच्चतर वि‌द्यालय में स्थित 03 मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के लिये की जाने वाली व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम के समस्त मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के लिये छाया, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पाबंद किया गया। उन्होंने पंचायत सचिव को मतदान केन्द्रो पर दिव्यांग मतदाताओं के लिये सही आकार में रेम्प एवं रैलिंग कार्य में सुधार के निर्देश दिये गये।
भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संजय कुमार सोलंकी, जनपद पंचायत सांवेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया आरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा एवं कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:08 जून 26

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चंबल नदी में की बोटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद।

rktvnews

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई और लैंगिक सशक्तिकरण पर केसबुक जारी की गई।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय, गोरखपुर में नवनिर्मित सभागार, 05 कक्ष तथा प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों ने अन्यायपूर्ण और पक्षपातपूर्ण रवैये को ले किया दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक।

rktvnews

Leave a Comment