RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिलंबन

पूर्वी चंपारण:आचार संहिता उलंघन में सहायक विद्युत अभियंता मधुकर बनमाली हुए निलंबित।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी)08 अप्रैल।आचार संहिता उल्लंघन में मधुकर बनमाली, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अरेराज को विभाग द्वारा किया गया निलंबित
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिला में आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता का पालन नागरिकों के साथ सरकारी कर्मियों को भी करना है। निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कर्तव्य से विमुक्ति अथवा आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निदेश प्राप्त है। श्री मधुकर द्वारा बिना जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अनुमति के लगातार काव्य सम्मेलनों में भाग लिया जा रहा था। सरकारी कर्मियों के लिए निर्गत दिशा निर्देश का प्रथम दृश्य उल्लंघन करने का मामला प्रकाश में आने पर मधुकर बनमाली, सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अरेराज को विभाग द्वारा निलंबित किया गया है। बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम तीन एवं नियम छः के तहत कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए बिहार सीसीए रूल्स 2005 के तहत उनके विरुद्ध संचालित की जाने वाली कार्रवाई पर बिना प्रतिकूल प्रभाव डाले तक्षण प्रभाव से विभागीय अनुशंसा के आलोक में उन्हें निलंबित किया गया है।
इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के द्वारा श्री बनमाली से स्पष्टीकरण किया गया था जिसका जवाब भ्रामक पाया गया और उसे अस्वीकृत करते हुए उनके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निर्गत निषेधाज्ञा का उल्लंघन, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, कर्तव्य में लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई। जिसके आलोक में यह कार्यवाही की गई है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 05 नवंबर 25

rktvnews

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी।

rktvnews

मोतिहारी:रेलवे स्टेशन कर्मियों एवं रेल थाना के जवानों को खिलाई गई सर्वजन दवा।

rktvnews

पटना:साहित्य की अत्यंत लोकप्रिय विधा है ललित-निबन्ध : आलोक राज

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चक्की का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment