RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा चुनाव प्रबंधन और कोर कमिटी की बैठक संपन्न।

हमारा लक्ष्य भारत माता को परम वैभवशाली बनाना,विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है : दीपक प्रकाश

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 08 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे आरा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समीति, कोर कमीटी,विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मोर्चा अध्यक्षो और विस्तारको के साथ बैठक हुआ।
बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल बिहार प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है ‘भारत माता को परम वैभवशाली बनाना है।उस लक्ष्य की पूर्ति के लिए नरेन्द्र मोदी जी कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि भारत माता की जय हम आत्मा से बोलते है।देश के लिए 24 घंटे यदि कोई एक व्यक्ति और व्यक्तित्व सोचता है तो वह नरेन्द्र मोदी है। उनका संकल्प है कि 2047 तक देश विकसित बने।मोदी जी द्वारा किए गए आंतरिक और वाह्य सभी कार्य देश को समृद्धि के राह पर ले जाने वाला है।
सांसद ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दस वर्षो के कार्यकाल मे किए गए गरीब कल्याणकारी योजनाओ और उपलब्धियो को घर-घर जा कर सभी कार्यकर्ताओं को बताना है। हम सभी कार्यकताओ को लालू यादव के कालखंड के कुरीतियों और भ्रष्टाचार को युवाओं के बीच बताना है। उन्होने बताया कि पूरे देश मे सबसे अधिक बलात्कार और अपहरण लालू प्रसाद यादव के समय ही हुआ था।
कम्युनिष्टो पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट के जनक देश मे कम्युनिस्ट पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। रुस और चीन के जनता द्वारा कम्युनिस्ट महापुरुषों के मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया। किस प्रकार कम्युनिष्टो ने कांग्रेस के साथ मिलकर 1975 मे लोकतंत्र की हत्या की।इस बात को भी याद करवाने की जरुरत है।
उन्होने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।आज हमारे साथ महिला,युवा, किसान,गरीब सभी जातियाँ है और इस बार चार सौ पार सीट को देश की जनता ने तय कर ली है।
वहीं शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबुत करना है।हम सभी अपने-अपने बूथो पर जीत सुनिश्चित करे और सभी बूथो पर मतो को बढाने पर काम करना है।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री के जी के संकल्प चार सौ पार को भाजपा सहित एनडीए के कार्यकर्ता पूरा करने मे तन-मन से लग गए है। पार्टी द्वारा चुनाव मे जो जिम्मेवारी मुझे दिया जाएगा, उसे पूर्ण रुप से निभाऊंगा।बड़हरा विधानसभा सहित सभी विधान सभा मे इस बार एनडीए प्रत्याशी का रिकॉर्ड मतो से जीत होगा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने सभी सातो विधानसभा और 32 मंडलो में सम्मेलन होने की बात कहा ।सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबुती से काम करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि वैश्य समाज का साथ हमेशा से भाजपा के साथ रहा है। देश को मजबूत करने मे वैश्यो का महती भूमिका रहा है।इतिहास गवाह है कि वैश्यो ने कभी भी विघटनकारी नीति पर विश्वास नही किया।माले की वैश्यो को तोड़ने की नीति सफल नही होने वाला है।सभी समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ है।
शाहाबाद क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट और लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय ने संगठन की मजबुती पर जोर देते हुए सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ कार्य करने की बात कही। केन्द्र सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकताओ को संपर्क करने पर बल दिया।
मंच पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया,पूर्व अध्यक्ष अंगद सिंह,प्रेम रंजन चतुर्वेदी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन पुनम कुशवाहा ने किया।
बैठक मे जिला पदाधिकारी,लोकसभा कोर कमेटी सदस्य,विधानसभा प्रभारी,संयोजक, विस्तारक,मोर्चा,प्रकोष्ठ अध्रक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,विस्तारक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:सेवकों के सदा सन्निकट रहते हैं श्री हनुमानजी : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पटना:बोरा ढोने वाले मजदूर निर्धारित न्यूनतम मज़दूरी के लिए करेंगे प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता:अवसर, आशंकाएँ और संतुलन की खोज

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment