RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयसाहित्य

भोजपुरी का गुणगान मेरे लिए पूज्य- कुमार अजय सिंह गीतकार

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) फगुनी बयार में उतर प्रदेश वाराणसी के धरती पर आयोजित ग्यारह फरवरी को बसंत बहार भोजपुरी कवि सम्मेलन में बिहार कि धरती भोजपुर से आमंत्रित होकर गये भोजपुरी गीतकार कुमार अजय सिंह ने अपने टीम के साथ सम्मलित हो जोरदार अलख जगाया!वापसी पर उन्होंने वहा आयोजित आयोजन के बारे में प्रकाश डाला और एक सवाल का जवाब देते हुए कुमार अजय सिंह ने कहा कि हमारे कलमो से भोजपुरी का गुणगान होना मेरे लिए पूजा एवं आराधना है। यह भी बताते चलु कि कुमार अजय सिंह गीतकार के साथ साथ भोजपुरी स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए ध्वज वाहक के रुप में जाने एवं पहचाने जाते हैं। इनके द्वारा लिखे गये हजारो गीत गुगल और युटयूब के अलावा मंचो पर सुनने को मिलते रहते है। भोजपुरी के प्रचार प्रसार के लिए भारत के हर भोजपुरी क्षेत्रों में इनका दौरा होते रहता है। उतर प्रदेश वाराणसी के भोजपुरी कवि सम्मेलन में विश्व भोजपुरी सम्मलेन के महासचिव डा० अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष चन्द्रकान्त सिंह सहित समिति के सदस्यों के द्वारा आऐ सभी कवियों को अंग वस्त्र माला से सम्मानित किया गया। जिसकी सराहना करते हुए जन स्वाभिमान फाउंडेशन के समन्वयक मनोज सिंह भोजपुरी सम्राट लाखन सिंह उपाध्यक्ष राजेश दत तिवारी प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह सचिव अजीत कुमार सिंह ,हरे राम सिंह ,कवि हिरदयानंद हेहर ने कहा कि कुमार अजय सिंह गीतकार के सम्मानित होने से भोजपुरी और भोजपुर की मिट्टी गौरवान्वित हुई है।

Related posts

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का दौड़ और संगोष्ठी मसाढ़ के खेल मैदान पर आयोजित।

rktvnews

चतरा:प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर काउंसिलिंग 5 जनवरी को।

rktvnews

हिंदू राष्ट्र-पथ वाया प्रयाग-कुंभ : इस महामारी का ईलाज क्या है?

rktvnews

भोजपुर : क्रिकेट मैच में सूहियाॅ की टीम को विजयश्री! सोनबरसा में हुआ मैच।

rktvnews

जगदीशपुर पुलिस ने मंदिर के दान पेटी से रुपए चुराने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!चोरी के रुपए किए बरामद।

rktvnews

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

rktvnews

Leave a Comment