RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा 25 जनवरी2024 को 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 जनवरी। जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। लोक सभा समान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम पहल की जाएगी जिससे आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा जिस के लिये जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ 25 जनवरी 2024 को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की *थीम वोट जैसे कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम* के रूप में मनाये जाने के सम्बंध में बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जिला मुख्यालय,तहसील मुख्यालय व कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके लिये जिला विधायलय निरीक्षक को निर्देशित किया ।
मतदान के प्रति जागरूक करने और अपने मताधिकार का महत्व समझाने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जिसके अनुरूप सभी विभाग, संस्थान और अधिकारीगण कार्य करेंगे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन के प्रयासों में युवा भी सहभागी बनेंगे और मतदान के लिये जागरूक करेंगे।
जिला प्रशासन की पहल पर प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया जाएगा तथा मतदाता पहचान पत्र वितरित कराए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक तहसील स्तर पर वृहद आयोजन कर युवा वर्ग को प्रथम बार मतदाता बनने पर बैज लगाकर भरपूर प्रोत्साहित करें तथा मतदाताओं की जागरूकता के लिए होर्डिंग्स, बैलून, पोस्टर, बैनर और नए मतदाताओं की मानव श्रखला आदि का आयोजन किया जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर आयोग द्वारा निर्धारित पम्पलेट आदि वितरित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक सरकारी, अर्द्धसरकारी विभाग में अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता शपथ ली जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता के लिए जिले के सभी इंटर कालेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई जाए और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए।
कार्यक्रमों की फोटो ग्राफी तथा वीडियो ग्राफी अवश्य कराई जाए तथा उसकी सीडी एवं फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय में उसी दिन उपलब्ध करा दी जाएं। सभी राशन की दुकानों और सहकारी समितियों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रेरक संदेश लिखित बैनर लगाए जायेंगे। स्कूलों द्वारा हस्ताक्षर अभियान और शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा अपने ग्राहकों को मतदान प्रेरक संदेश प्रेषित किए जाए।
जनपद के ग्राम जोहड़ी के अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी अखिल श्योराण और निनाना की राज्य स्तरीय पुरुस्कार प्राप्त दिव्यांग व सेवानिवृत शिक्षिका ओमबीरी को जिले का स्वीप आइकन बनाया गया है जो अभियान से जुड़कर युवाओं, महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। कलेक्ट्रेट पर 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में फर्स्ट वोटर्स, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, बुजुर्ग आदि को सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक में एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव , समस्त एसडीएम सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बेहतर भविष्य के लिए हमारी तटीय शक्ति की अपार क्षमता का उपयोग करने की आवश्यकता है : श्रीपद नायक

rktvnews

प्रेमचंद की प्रासंगिकता सार्वकालिक:डा जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

पालनाघर: बच्चों की मस्ती का पाठशाला और कामकाजी महिलाओं के लिए बना पालना घर ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रेस्क्यू कर लाई गई घायल मादा तेंदुआ।

rktvnews

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment