RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोपाल:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 31 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आगामी 7 मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में सभी नागरिकों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि खुद मतदान करें और परिवार, पास पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर भोपाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप ऋतुराज, आयुक्त नगर निगम हरेंद्र नारायण सहित रैली में अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लालघाटी चौराहे से हुआ रैली का शुभारंभ

भोपाल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मतदाता जागरूकता वाहन रैली का सुबह 7:30 बजे लालघाटी चौराहे से शुभारंभ हुआ। यह रैली वीआईपी रोड, गौहर महल, जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक, अरेरा हिल्स पहुंची।
शौर्य स्मारक पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल विभिन्न बाइकर्स ग्रुप, क्लब के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने रैली में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

Related posts

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के वितरण के अवसर पर किसानों को संबोधित किया।

rktvnews

गया:कॉमन रिव्यू मिशन टीम ने की जिला पदाधिकारी ने मुलाकात।

rktvnews

पटना: केवल कायस्थ प्रत्याशी को ही वोट दे दिखाए अपनी ताकत : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment