RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का किया शुभारंभ।

देहरादून/ उत्तराखंड 18 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पांच पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा गीत’ का विमोचन किया। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 पुरस्कार के लिए चयनित राज्य की उत्कृष्ट 15 पंचायतों को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस महा अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सभी पंचायतों और स्वच्छता दूतों के वे आभारी हैं, जिनकी संकल्प शक्ति और प्रयासों ने राज्य में स्वच्छता का एक नया अध्याय लिखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता दूत ही स्वच्छता अभियान की धुरी हैं और जो सम्मान राज्य ने प्राप्त किया है वो इनके बिना असंभव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन की वजह से देश स्वच्छता के प्रति पुनः जागृत हुआ है। उन्होने कहा कि स्वच्छता के इस महा अभियान की सफलता की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। जब सरकार के प्रयासों में जन भागीदारी जुड़ती है, तो उन प्रयासों की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर आज उत्तराखण्ड ने एक नया स्थान अर्जित किया है। स्वच्छता और पर्यटन का आपस में गहरा संबंध है, जहां स्वच्छता होती है वहां पर्यटन में भी वृद्धि होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समग्र स्वच्छता के इस महा अभियान में समस्त पंचायत प्रतिनिधि, समुदाय स्तरीय संगठन, स्वयं सेवी संगठन एवं समस्त नागरिक अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया, निदेशक स्वजल कर्मेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Related posts

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2027 के लिए अनुमोदन प्रक्रिया पुस्तिका जारी की।

rktvnews

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फिल्म तथा ओटीटी के प्रमुख व्यक्तियों ने किया पौध-रोपण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

पटना:कला और साहित्य मनुष्य को ऊर्जा और पूर्णता देता है :नंद किशोर यादव

rktvnews

केआइएसएस मानवतावादी सम्मान से सम्मानित किए गए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स।

rktvnews

Leave a Comment