RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र।

RKTVNEWS/भोपाल( मध्यप्रदेश) 30 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में शनिवार को 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 8 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत-ओमान बिजनेस फोरम में भाग लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्म को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देने हुआ एमओयू।

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में महिलाएं और छात्राएं अपनी परिकल्पनाओं से सरकार को करा रही अवगत।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर जारी हुई अधिसूचना , राजभवन का नाम अब ’लोकभवन’ होगा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने रात्रि भ्रमण कर असहायों और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल।

rktvnews

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment