RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 24 दिसम्बर। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम -1989 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक/नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा दरभंगा एवं जिले के विभिन्न थानों से प्राप्त प्राथमिकी तथा द्वितीय क़िस्त का मुआवजा हेतु कुल -52 मामले प्राप्त हुए, जिस पर समिति द्वारा सभी 52 मामलों में स्वीकृति प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा – 03(I)(r)(s) एवं भारतीय दण्ड विधान से सम्बद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी होने पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पीड़ित/लाभुकों/आश्रितों को कुल मुआवजा 01 लाख रूपये, हत्या के मामलें में भारतीय दण्ड विधान की धारा 302 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा – 03(I)(g) के अन्तर्गत कुल मुआवजा राशि 08 लाख 25 हजार रूपये एवं यौन उत्पीड़न यानि लज्जा भंग के मामलें में कुल मुआवजा राशि 02 लाख रूपये प्रदान किया जाता है।
प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत देय मुआवजा का 25 प्रतिशत् राशि तथा चार्जशीट होने के उपरांत पर देय मुआवजा का 50 प्रतिशत् एवं सजा मुकर्रर होने पर देय मुआवजा का शेष 25 प्रतिशत् राशि प्रदान की जाती है।
हत्या के एक मामले में भुगतेय राशि का 50% यानी 4 लाख 12 हजार 500 रुपये, जाति सूचक शब्द से गाली गलौज एवं मारपीट करने के साथ लज्जा भंग के 19 मामले में प्राथमिकी दर्ज होने पर भुगतेय राशि का 50% यानी प्रति पीड़ित 1 लाख रुपये तथा जाति सूचक शब्द से गाली गलौज एवं मारपीट करने के 96 मामलों में भुगतेय राशि का 25% यानी 25 हजार रुपये तथा 11 मामलों में चार्जशीट हो जाने पर 75% राशि यानी 75 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मुआवजा प्रदान करने हेतु सभी 52 स्वीकृत मामलों में कुल – 49 लाख 95 हजार 550 रूपये की स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गयी।
उक्त बैठक में बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, केवटी के माननीय विधायक मुरारी मोहन झा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इमरान अहमद, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली, सांसद समस्तीपुर के प्रतिनिधि, गौड़ाबौराम के विधायक स्वर्णा सिंह के प्रतिनिधि, सदस्य विधान परिषद डॉ. संजय पासवान के प्रतिनिधि अशोक नायक, विजय कुमार पासवान सदस्य,अमर राम सदस्य, विकास कुमार सदस्य, उपेन्द्र कुमार सिंह, अधीक्षक, डी.एम.सी.एच के प्रतिनिधि संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: अमीरकी सरकार द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार के खिलाफ़ AISA और RYA का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: खरीफ के लिए सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: एलआईसी अभिकर्ताओं का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

केंद्र सरकार की योजनाओं को भाजपा घर-घर पहुंचाएगी-दुर्गा राज

rktvnews

बिहार: भोजपुर: तरारी में विशाल प्रशांत की जीत के लिए लोजपा राम विलास जी-जान से लगा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चरवाहे से सफल डेयरी उद्यमी बने विश्वनाथ यादव।

rktvnews

Leave a Comment