RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

25 प्रतिशत वेतन कटौती का विरोध किया कर्मचारी महासंघ ने।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 सितंबर।बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ वीर कुंवर सिंह प्रक्षेत्र द्वारा 25 प्रतिशत वेतन कटौती का विरोध किया गया है। इसके लिए प्रक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के कर्मचारी वेतन लेने पर तैयार नहीं है। इसके लिए प्रक्षेत्र ने पूर्व से ही महा विद्यालय विश्वविद्यालय सबको सूचित कर चुका है। जिला सचिव शिक्षक वेतन कर्मचारी संघ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार कर्मचारियों को तंग करना, उन्हें वेतन फिक्सेशन और सत्यापन के नाम पर वेतन रोकना, आशा नहीं है यह सारे काम महाविद्यालय,विश्वविद्यालय और राज्य सरकार को करना था जिसे कई दशकों में भी अभी तक पूरा नहीं किया जा सका कितने कर्मचारी तीस साल 40 साल की नौकरी करके सेवानिवृत हो गए कुछ स्वर्गवासी भी हो गए लेकिन आज तक इन पदाधिकारी के कम पर कान पर यू तक नहीं रेंगा।अब इतने वर्षों के बाद इन्हें याद पड़ता है जो काफी सर्वनाम और अमानवीय है। वही एस बी कॉलेज आरा के रमेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा वेतन कट वेतन मंजूर नहीं है। इतने महीने विलंब के बाद किसी तरह से वेतन नहीं मिले इसके लिए विश्वविद्यालय राज्य सरकार अड़ंगा लगा रही है। जो विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और महाविद्यालय के पदाधिकारी को स्वयं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए, उनकी मांगों के लिए राज्य सरकार से लड़ना चाहिए था वे उनके पिट्ठू बनकर अपने स्वार्थ में लगे हुए। इस संबंध में महासंघ ने पूर्व में ही अल्टीमेटम दे चुका है।

Related posts

भगवान के भक्तों का अपमान माफी योग्य नहीं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बागपत:सी एम डैशबोर्ड रैंकिंग में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला नवचयनित आईएएस का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्र एवं समाज के विकास में सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्याज का बफर 3 लाख मीट्रिक टन से 5 लाख मीट्रिक टन बढाया गया!कल (सोमवार) से भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ 25 रुपये प्रति किलो के खुदरा मूल्य की दर से प्याज की बिक्री करेगा।

rktvnews

हिंदी लेखकों का अनूठा सम्मान: ‘जिला नज़र’ ने प्रकाशित किया विशेष कैलेंडर।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में केमिस्ट्री और उसके विभिन्न आयामों पर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment