RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। जंतर-मंतर पर चल रहे जनसंघर्ष के समर्थन तथा कथित अलोकतांत्रिक पुलिस कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक असंवेदनशीलता के विरोध में सिविल सोसायटी, आरा के बैनर तले जयप्रकाश स्मारक स्थित मुक्ताकाश मंच पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को एकदिवसीय उपवास धरना के बाद मंगलवार को आंदोलन दूसरे चरण में प्रवेश कर गया।धरना में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जनहित के मुद्दों पर समाज को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।संगठन ने बताया कि 22 जुलाई को धरना के दौरान प्रतिरोध की कविताओं का पाठ भी आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता अचल कुमार प्रसाद ने की, जबकि संचालन मंटू सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशील कुमार ने किया। धरना में कौशलेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र पासवान, सुजीत कुमार सिंह, भास्कर मिश्रा, धनंजय कुमार, अशोक मानव, विजय मेहता, नीलाम्बुज सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

एनसीएल ने गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाया: जून 2025 तक 8,000 से अधिक गृहणियां प्राथमिक उपचारकर्ता बन जाएंगी।

rktvnews

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25 टी बोलार्ड पुल टग, बलजीत (यार्ड 306) को लॉन्च किया गया।

rktvnews

“मेरे किरदार की प्रेरणा दर्द, आत्मगौरव और निजी इतिहास से आती है”: सोनी सब के ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे रजत दहिया।

rktvnews

पटना:बाला नंद झा बने ब्राह्मण जोड़ो अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष।

rktvnews

नदियापार पहुंचे भोजपुर एसपी! खवासपुर ओपी का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 के पहले भारत विकसित देश हो जाएगा : आर.के.सिंह

rktvnews

Leave a Comment