RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:एक-एक घर परिवार में जाकर मतदाताओं को करें जागरूक:यशपाल मीणा

RKTV NEWS/वैशाली ( बिहार) 29 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा गुरूवार को स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव स्तर पर मतदाता जागरूकता टीम गठित कर मतदान के पूर्व वैशाली जिला के सभी 1500 गांव में एक-एक घर परिवार में जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति प्रेरित करें । उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी दस लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच कर मतदाता जागरूकता का अलख जगाएं ।
उन्होंने कहा कि हम सब इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का लक्ष्य रखें।
उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क करें और मतदान के प्रति जागरूक करें। उन मतदान केंद्रों पर अवश्य जाये, जहां पिछले चुनाव में वोटिंग परसेंटेज काफी कम रहा है।
मतदाताओं को मतदान की तिथियों से भी अवगत कराते रहे।

Related posts

योग साधकों ने लिए 200 पौधे गोद, हर वर्ष 12 छायादार पौधे लगाने की ली शपथ!बच्चे के जन्मदिन पर योगशाला में एक पौधा लगाने की मुहिम

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने फायरिंग मामले के अभियुक्त को भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:11 अक्टूबर को महाराणा प्रताप के जीवनी पर भव्य कार्यक्रम!महाराणा प्रताप के उच्च आदर्शो को जन जन तक पहुंचाना लक्ष्य:संयोजक भाई बरमेश्वर

rktvnews

भोजपुर: PK जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने बालक गृह एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment