RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:सामान्य पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)29 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 में गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मनोज कुमार और पुलिस पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार तबाजी. पाडवाल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक ली। हनुमानगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जिले में मतदान प्रक्रिया संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी ली। मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्र का महापर्व है। इसमें प्रत्येक कार्मिक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। हाल ही विधानसभा चुनावों के अनुभवों से आगे बढ़कर और अधिक सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जाए।
पर्यवेक्षक श्री कुमार ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के दिषा-निर्देषों की शत—प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। आदर्श आचार संहिता व चुनावी निर्देशों की समुचित जानकारी आमजन और अभ्यर्थियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में नियुक्त कार्मिकों का नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करें, ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
पुलिस पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार तबाजी ने कहा कि चुनाव के अतिमहत्वपूर्ण कार्यों को सभी प्रकोष्ठ प्रभारी आपसी समन्वय से धरातल पर उतारें। दायित्वों का समयबद्ध और सुनियोजित सम्पादन सुनिश्चित करें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने जिले में मतदान संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने पर्यवेक्षकों को आश्वस्त किया है कि जिले का प्रत्येक कार्मिक अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस प्रीतम कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नोहर गोपाल लाल स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नया भारत और फुले का सपना:ज्योतिबा फुले का भारत बनाना अभी बाकी है।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 मई 25

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भुवनेश्वर में एक बैठक में ओडिशा में आपदा प्रबंधन और वामपंथी उग्रवाद (LWE) की समीक्षा की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद प्रगतिशील राष्ट्रीय चेतना एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के उन्नायक थे : जितेंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment