RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:जिला फाईलेरिया उन्मुखीकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी। भोजपुर जिला वेक्टर बोर्न डिजीज विभाग के फाईलेरिया इकाई द्वारा उन्मुखीकरण का कार्यक्रम हुआ।जिसका आयोजन जिला वेक्टर बोर्न पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा व मलेरिया ,फाईलेरिया विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने किया। इस कार्यक्रम में भोजपुर जिले के हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कई चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी , बीसीएम , बीएच एम आदि भाग लिए। इस कार्यक्रम में फाईलेरिया के बारे में विशेष जानकारी वीडीसीओ अमित पटेल, डब्ल्यू एच ओ के डॉ अरुण एवं पिरामल के सोमनाथ जी के द्वारा दी गई।
सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने बताया कि फलेरिया के बारे में सब लोग जानते हैं। इसे और उपयोगी ,और कार्यशील बनाना है । फाई लेरिया जनित हाइड्रोसील ऑपरेशन में बिहार में उच्च स्थान पाने के लिए सबको बधाई । अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने कहा कि आप सभी लोग मिलकर बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं एवं कई राज्य एवं केंद्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आपकी उपलब्धि अच्छी है। इस तरह आप काम करते रहें और जिले को एक सम्मानजनक स्थान ,ऊपर लाने में मदद करें। नव वर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए डॉ सिन्हा ने सबको राज्य में अपने जिले भोजपुर का एक उच्च स्थान लाने के लिए सबको धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिले में प्रथम स्थान अगिआंव ,द्वितीय स्थान पीरो और तृतीय स्थान बड़हरा, बिहिया लाया है। इस कार्यक्रम में संगीत का भी कार्यक्रम किया गया एवं सबको एक अच्छे बैग का पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में डीपीएम डॉ रवि, डी ए एम अश्विनी जी ,मोदी जी सहित जिला स्वास्थ्य समिति के तथा मलेरिया फाईलेरिया विभाग के सभी स्वास्थ्य कर्मी थे। कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान रहा कुमारी प्रियंका, अजीत पटेल, संतोष जी, भीम जी, कमलेश, संगीता जी और पिरामल के सोमनाथ एवं स्मृति जी, तथा सिफार कि जूलेखा जी का। इस कार्यक्रम में प्रेस के कई प्रतिनिधि भी जैसे समीर जी आदि भी शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता के लिए सुशील जी और नागेंद्र चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

संजय कुमार ने आईटीईपी, एनएमएम और एनपीएसटी पर राष्ट्रीय संवेदीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार;मुख्यमंत्री ने विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

वैशाली:विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान से तीन दंपतियों ने बच्चों को लिया गोद।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने सोनपुर मेला प्रांगण होने वाले मेगा ऋण शिविर में ऋण वितरण के लिए बैंकों के द्वारा की जा रही तैयारीयों की समीक्षा की।

rktvnews

भोपाल:अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता :राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment