RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रक्त दान कर बचाई मरीज की जान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 सितंबर ।आज राष्ट्रीय योजना दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में हृदय के ऑपरेशन के लिए एक रोगी को चार यूनिट ब्लड का रक्त दान किया गया।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले एस.बी कॉलेज,आरा एवं जगजीवन कॉलेज,आरा के स्वयंसेवक आदित्य कुमार सिंह,राजा कु.सिंह,लव कुमार राय,राजवर्धन कुमार ने पटना में जाकर मेदांता अस्पताल में रक्तदान किया। आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वय डॉ. राजीव कुमार सर के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की पटना में एक मरीज को हृदय का ऑपरेशन के लिए चार यूनिट ब्लड की आवश्यकता है तभी मैंने अपने स्वयंसेवक मित्रों को जानकारी दी जिस पर सभी तैयार हो गए और रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाई।
वहीं डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक हमेशा ही सामाजिक कार्यों तथा रक्तदान के लिए आगे रहते हैं जैसे ही मुझे जानकारी मिली मैंने स्वयंसेवकों को इसके बारे में सूचना दी और उन सभी जाकर रक्तदान किया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पौड़ी अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत का लिया संज्ञान।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे समस्याओं का किया गया निराकरण! शाहपुर के पंचायतों मे हुआ आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य :मुख्यमंत्री

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सिवान में किया 558 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति 26 से 27 अक्टूबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment