RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:आज 10 अभ्यर्थियों ने भरे 12 नाम-निर्देशन पत्र,अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)22 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। आज 22 मार्च को 10 अभ्यर्थियों ने 12 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
श्री राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके अभ्यर्थी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 02 मई 24

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता का सघन निरीक्षण।

rktvnews

बजट 2025: मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त व पुलिस बल पर हमला करने का आरोपी गया जेल।

rktvnews

भोजपुर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समीति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यो के नामित होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: वोट कटवा लोगो से सावधान रहे जनता: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment