RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: 12 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर बधार में फेंका,मौके पर पहुंचे रघुपति यादव।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 22 मार्च।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी दशरथ साह के 12 वर्षीय पुत्र अभय साह जिसकी गुमसुदगी की सूचना परिजनों ने एक दिन पूर्व ही थाने को दी थी की लाश आज परशुरामपुर बधार में पाई गई।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और दूरभाष के माध्यम से भोजपुर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी जिसके बाद तत्काल एएसपी ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी ।घटना के उद्भेदन के लिए एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था।रघुपति यादव ने दूरभाष से पुलिस अधीक्षक और मौके पर मौजूद वरीय पुलिस पदाधिकारियों से हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जिसपर रघुपति यादव ने बताया की पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करने की बात कही।
12 वर्षीय नाबालिग की हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की आए दिन घट रही ऐसी घटनाएं मन को झकझोर देती है ।उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है जिसके लिए समाज और परिजनों को जागरूक होना पड़ेगा।

Related posts

भोजपुर: 14 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, श्री जी. किशन रेड्डी और अजय भट की उपस्थिति में पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन किया।

rktvnews

किस पर करें ऐतबार… गठबंधन की सरकार…..??😴

rktvnews

फसल अवशेष जलाने के प्रबंधन के मुद्दे पर आज मंत्री स्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment