RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: कारा सुरक्षा संबंधी बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)20 मार्च। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह में पेयजल की समस्या तथा कैदी वार्ड का जीर्णोद्धार, एमजीएम में कैदी वार्ड निर्माण की प्रगति तथा जेल परिसर की सुरक्षा आदि विषयों पर समीक्षा की गई।
जेलर के द्वारा जानकारी दी गई कि टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जरूरत पड़ती है, लगभग आधे चापाकल खराब अथवा सुख चुके है। उपायुक्त ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति हेतु त्वरित कार्रवाई करने तथा पेयजल की समस्या के दीर्घकालीन समाधान हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। जेल परिसर की सुरक्षा हेतु वॉच टावर में जैप फोर्स की तैनाती मामले में पुलिस अधीक्षक को जैप मुख्यालय से पात्राचार कर फोर्स मांगने के लिए निर्देश दिया। एमजीएम अस्पताल डिमना में कैदी वार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानको के अनुरूप बिल्डिंग कॉर्पोरेशन से समन्वय कर निर्माण कराने का निर्देश दिया।
केंद्रीय कारा घाघीडीह में सभी बंदी कक्ष, कारा अस्पताल और अन्य संरचनाओं की मरम्मति हेतु प्राकलन तैयार करने, तकनीकी स्वीकृति, स्वीकृत योजना पर जल्द काम कराते हुए कारा परिसरों की संरचनात्मक स्थिति सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि जेलों की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वॉच टावरों के माध्यम से निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और समन्वयात्मक कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा और कारा परिसरों की व्यवस्था को मजबूत करना है।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, एडीएम एसओआर राहूल जी आनंद जी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जेलर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

अगस्त 2023 में 12.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 67.65 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

मॉरिशस ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन का मनाया शोक,झुके आधे झंडे।

rktvnews

भोजपुर : उमस भरी गर्मी मे बिजली के अनियमित आपूर्ति से रमदतही मे लोगों ने किया सड़क जाम।

rktvnews

चितौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकको ने चित्तौड़गढ़ और कपासन विधानसभा की एसएसटी चैक पोस्टों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

rktvnews

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने हितधारकों की 13वीं बैठक आयोजित की

rktvnews

Leave a Comment