RK TV News
खबरें
Breaking News

होली आई रै….!

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)21 मार्च।भोपाल में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच मध्यप्रदेश इकाई की अध्यक्ष जया आर्य ने बताया कि आभासी पटल पर 20 कवियों ने होली के रंग बिखेरे और अपनी काव्य रचना की प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि थी झारखंड इकाई की अध्यक्ष संगीता सहाय, विशिष्ट अतिथि आशा सक्सैना, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की विद्या श्रीवास्तव ने सुरीला आभार प्रस्तुत किया। रंजना शर्मा ने सुंदर संचालन मीनाक्षी सलाकारी ने प्रस्तुत की।
अध्यक्ष ने अपनी काव्य रचना के माध्यम से बताया की आसमान ने उधम मचाया, ऊपर से है रंग बरसाया, धरती झूम झूम कर बोली, अब तो हम खेलेंगे होली, चांद सितारे हाथ पकड़ कर कहा साथ हम खेलेंगे होली, टिमटिमाते तारे बोले हम भी तो खेलेंगे होली।
मुख्य अतिथि संगीता सहाय ने बिरहा वेदना में प्रस्तुत की अपनी होली होली आई मौसम ने ली अंगड़ाई हवा में खुशबू उड़ी कहीं ढोल बाजा कहीं नगाड़े पर दिल में छाई रही उदासी क्योंकि बलमा नहीं आए,विशिष्ट अतिथि आशा सक्सेना ने कहा राग द्वेष सब भूल कर आओ मिलकर खेलेंगे होली, उषा चतुर्वेदी ने गाते हुए कहा गई हमें तो वह रंग में भिगो गए रे, प्रदीप गर्ग ने ज्ञान दिया कि हमें किस तरह की होली खेली जानी चाहिए शिव कुमार दीवान जी में होली पर आए खुद रंग की कथा व्यथा सुनाई रंजना शर्मा ने कहा क्या कहूं अब कुछ समझ ना आए होली के दिन पास पहुंचाएं, मंगला योगी ने कहा तेरे रंग में अब तो रंग गई, तू दुनिया मेरे गोकुलधाम तेरे रंग में रंग गई दुनिया गोकुल के घनश्याम।अयोध्या की और बरसाने की होली भी खेली गई, सब ने मिलकर गुजिया और सेवइयां खाई।
होली के ढेर सारी शुभकामनाएं।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही के संबंध में की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के बैनर तले मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

rktvnews

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने छठ तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

दुमका: नगर पालिका चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment