RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त ने रिसीविंग व डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनजर अभिजीत सिन्हा ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर मतपेटिका के रिसीविंग हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ दोनों के लिए अलग-अलग रिसीविंग सेंटर बनाए जाएँ, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु आवश्यक सभी तैयारियाँ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क निर्माण, शौचालयों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इसके उपरांत उपायुक्त ने इंडोर स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ भी नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बैरिकेडिंग सुदृढ़ रखने, स्पष्ट साइनेज लगाने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने मटेरियल कोषांग का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, पैकेजिंग, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी सामग्रियों की सूचीबद्धता एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, विभिन्न क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जीविका के डी.पी.एम.डॉ ऋचा गार्गी को सहभागिता शिविर में उल्लेखनीय डिस्बर्समेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान एवं प्रमाण पत्र।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं से किया संवाद, मछली पालन की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वदेशी से देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हैं प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय जयपुर के कोटखावदा के देहलाला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी – संचालन के लिए 7 पदों का होगा सृजन

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति बेलगावी के यदुर स्थित वीरभद्रेश्वर मंदिर में राजगोपुरम, कलशारोहण और महाकुंभाभिषेकम समारोह के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment