RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने दिए राजस्व कर्मचारी संजय कुमार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)13 जुलाई।जमीन म्यूटेशन के लिए वर्षों से मामले को लटकाने और इसके लिए पैसा मांगने की शिकायत आने पर जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए हाजीपुर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश के बाद अंचलाधिकारी हाजीपुर ने सदर थाना में हल्का कर्मचारी संजय कुमार और उसके बिचौलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। विदित हो कि संजय कुमार दिग्घी कला (पूर्वी), दिग्घी कला(पश्चिमी) तथा बिशनपुर बालाधारी के हल्का कर्मचारी है।
इस हल्का कर्मचारी के विरुद्ध जिला प्रशासन को बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी।शुक्रवार को जनता दरबार में आवेदक ठाकुर सोनू कुमार सिंह का आवेदन और उसके साथ दो वीडियो क्लिप प्राप्त होने के बाद तत्क्षण जिला पदाधिकारी इसे जांच के लिए हाजीपुर के सीओ को आदेश दिया। जांच में हल्का कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन के लिए पैसा मांगने की बात की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी ने सदर थाना, हाजीपुर में कर्मचारी संजय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही इस हल्का कर्मचारी के साथ जुड़े बिचौलियों पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी के इस कार्रवाई के बाद हल्का कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गई है।
मालूम हो कि अभी ऐसे कई कर्मचारी हैं, जो जिला प्रशासन के रडार पर हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

भोजपुर:कुलपति और कुल सचिव के सकारात्मक पहल से कर्मचारियों में हर्ष : शशि रंजन

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर के सयुक्त तत्वाधान में 4अज्ञात शवो का दाह संस्कार।

rktvnews

पटना:श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने किया बिहार कौशल मिशन द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन।

rktvnews

गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

रघुपति यादव ने किया बक्सर और भोजपुर कलाकारों के क्रिकेट मैच का उद्धघाटन।

rktvnews

Leave a Comment