
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 फरवरी।सत्ता हड़प की भाजपाई साजिश को परास्त करने तथा न्यायपूर्ण नया बिहार के लिए संघर्ष करने हेतु बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी को लेकर अबरपुल में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक मे महाजुटान की तैयारी को लेकर सभी मुहल्लों मे जनता की बैठक कर भाजपा नीतिश सरकार की जन विरोधी चरित्र पर्दाफाश करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यकर्ता बैठक का संचालन भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।
अबरपुल में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतिश राज मे अपराध तेजी से बढ़ा है। काजी टोला के रौशन रजक गोली कांड़ की भाकपा माले नेता ने कड़ी आलोचना की तथा कहा कि भोजपुर मे अपराधी बेलगाम हो गये है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की ताकत से चल रही लूट -झूठ और अन्याय की सरकार को हटा कर ही बिहार को बदला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण इलाके मे नाम जोड़ने मे भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है वही आरा नगर के अंदर नगर निगम द्वारा आवास योजना मे नाम जोड़ने को लेकर लापरवाही जारी है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी और आरा नगर आयुक्त से मांग की है कि बंद खाता मे बसे गरीबों का नाम भी आवास योजना मे जोड़ा जाय।
भाकपा माले नेता ने कहा कि स्थानीय मुद्दो पर जनता को गोलबंद करते हुए बड़ी तायदाद में आरा से बदलो बिहार महाजुटान मे लोगों को भागीदार बनाया जायेगा।
बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे कौशे आलम,धनंजय सिंह, मो.सिकंदर ,अमित मालाकार,मो.खुर्शीद उर्फ मुन्ना, अंकुर अहीर,कलू यादव,मो.सैफ,असद आलम, अब्दुल अजीम,मो.समर,दिलिप कुमार गुप्ता थे।
