RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 21-22 मार्च, 2024 को भूटान की यात्रा करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 20 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21-22 मार्च 2024 के दौरान भूटान की राजकीय यात्रा करेंगे। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है।
इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे।
भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है। हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं। यह यात्रा दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए हमारी अनुकरणीय साझेदारी को विस्तारित एवं मजबूत करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य कर्मियों के सैलरी पैकेज को लेकर हुआ एमओयू।

rktvnews

उमरिया:खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

मोतीहारी: दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता हेतु एमजीसीयूबी और जिला प्रशासन की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, ढाई हजार से अधिक पदों पर सैकड़ों कंपनी करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।

rktvnews

“प्रयास एक कोशिश बदलाव” संस्था का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न।

rktvnews

एमक्यू-9बी ड्रोन की खरीद: भ्रामक खबरें अवांछित है।

rktvnews

Leave a Comment