RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25 टी बोलार्ड पुल टग, बलजीत (यार्ड 306) को लॉन्च किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 मार्च।25 टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग, बलजीत को 10 मार्च 24 को मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में कमोडोर रजत नागर, डब्ल्यूपीएस (एमबीआई) ने लॉन्च किया। यह टग भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली पथप्रदर्शक है।
भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, तीन 25 टी बीपी टग के निर्माण और वितरण के लिए एमएसएमई मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एम/एस एसएसपीएल) के साथ अनुबंध पूरा हुआ। इन टगों का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के तहत किया जा रहा है। टगों की उपलब्धता नौसेना के जहाजों एवं पनडुब्बियों को सीमित जल में बर्थिंग और अन-बर्थिंग, टर्निंग तथा युद्धाभ्यास के दौरान सहायता की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी। ये टग लंगर में जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेंगे और इनमें सीमित खोज एवं बचाव अभियान चलाने की क्षमता भी होगी।

Related posts

चलन शवदाह वाहन का..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

भोपाल:किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

rktvnews

दिव्य रामसेतु की परिक्रमा व स्थापना आजमगढ़ के महावीर घाट सिधारी पर किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह जिला वासियों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की दी सौगात! लगभग 587 करोड़ रुपए की लागत से 156 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं परिसंपत्ति का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड सभागार में बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment