RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

डॉक्टर असलम

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)04 सितंबर। शिक्षक दिवस विशेष शिक्षक सम्मान की कड़ी में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले और भोजपुर जिले में अपनी चिकित्सीय सेवा आमजनों तक पहुंचा मानवता की सेवा करने वाले डॉक्टर असलम जिन्होंने पटना से बीएएमएस की चिकित्सीय डिग्री ली और अपने शैक्षणिक गुरु बी पी सिंह की मनसा और उनके विचारों से प्रभावित हो निः स्वार्थ भाव से गरीबों का निरंतर इलाज करते आ रहे है,इनके इलाज करने की शैली मात्र से ही बताया जाता है की मरीजों को काफी आराम मिलता है और वो इनके निःस्वार्थ चिकित्सीय भाव के इतने कायल हो जाते है की इनकी इच्छा शक्ति के विश्वास से वो खुद को जुदा नहीं कर पाते और स्वस्थ हो ईश्वर से इनके लिए प्रार्थनाएं भी करते है। समाज के बीच निःस्वार्थ छवि वाले डॉक्टर असलम ने अपने शैक्षणिक काल के बारे में जानकारी देते हुए बताया की हमारी इंटर तक की पढाई ओबरा इंटर कॉलेज सोनभद्र से हुई।

ओबरा इंटर कॉलेज सोनभद्र

जब हम नौवी क्लास मे थे उस समय हमारे इंग्लिश के टीचर श्री बी पी सिंह सर हुआ करते थे जिनसे हम सभी लड़को का एक अलग सा जुड़ाव होता था। जिनकी बाते हम सभी को बहुत अच्छी और मार्गदर्शक लगती थी। अक्सर हम छात्रो मे से किसी के पास किसी वस्तु का अभाव होता था जैसे किताब, कॉपी, कलम यहां तक की जूता और मोजा तक सर अपने पैसे से खरीदकर दे दिया करते थे।

शिक्षक बी पी सिंह

उनकी विद्यार्थियों को शिक्षा देने की ऐसी मानसिकता थी की सर के क्लास का कोई टाइम नही था जब भी जहां भी उनसे जो चाहो पूछ सकते थे। उन्होंने कहा की आज उनकी ही सोच और उनके द्वारा दी गई नैतिक शिक्षा के परिणाम स्वरूप ही मैं आज आम जनों को सेवा प्रदान कर उनकी सोच को बढ़ा रहा हूं।डॉक्टर असलम ने कहा की आज बहुत सालों बाद RKTV NEWS ने हमे मौका दिया कि सर के महान व्यक्तित्व के संदर्भ मे हम कुछ लिख सके । आखिरी मे हमारी यही कामना है की सर आप जहां भी हो स्वस्थ हो और एक बात सर अपनी मुस्कुराहट को कभी खत्म ना होने दीजिएगा

Related posts

विधान परिषद् सदस्य राधा चरण साह ने सभा पति को निवेदन पत्र दे सड़क निर्माण की मांग की।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया जयपुर शहर के विकास कार्यों का अवलोकन – समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

एआईआईए ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 समारोहों की शुरुआत की।

rktvnews

जिलाधिकारी सुपौल द्वारा साइंस पार्क के निर्माण के संदर्भ में मध्य विद्यालय, भगवानपुर 01, बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड के सभी संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा – जदयू राज में अपराधी बेलगाम: जवाहर लाल सिंह

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश आदित्य सुमन के सराहनीय कदम! शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकित बच्चो का विद्यालय पहुंच लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment