RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पटना:सहाय सदन मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच एवं दवा वितरित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 मार्च। पटना के तारामंडल के सामने स्थित सहाय सदन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं चित्रांश डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रवि नंदन सहाय की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जांच एवं दवा का वितरण किया गया। विदित हो कि पटना के पूर्व मेयर स्व कृष्णनंदन सहाय के पुत्र हैं स्व रविनंदन सहाय। सहाय सदन उनका आवास है। कृष्ण नंदन सहाय के जीवन काल में सहाय सदन पटना और बिहार के राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा करता था। कृष्णनंदन सहाय का संबंध बिहार के सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से था।
सहाय सदन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 400 लोगों की नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच की गई। साथ ही लोगों के बीच दवा का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के संजय मयूख, नितिन नवीन, अरुण कुमार सिन्हा, वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव, डॉ अतुल कुमार सिन्हा, डॉ नूतन नारायण, डॉ एन पी नारायण, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। नि:शुल्क जांच शिविर में शिशु रोग, स्त्री रोग, मूत्र रोग, चर्म रोग, दंत रोग, हृदय रोग, शल्य चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जरी, नेत्र रोग से संबंधित बिमारियों की चिकित्सा की गई। लोगो का आवश्यकतानुसार जाँच भी किया गया। बिमारी के अनुरूप लोगों के बीच नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related posts

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

भारतीय नौसेना आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी।

rktvnews

“साहित्यिक पत्रकारिता” पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभाव विषय पर परिचर्चा एवं “काव्यगोष्ठी” का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बीते वर्ष एक्सिक बैंक लूट कांड में संलिप्त एक अपराधी सारण जिले से गिरफ्तार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया।

rktvnews

Leave a Comment