RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : आइलाज के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने छपरा कोर्ट के अधिवक्ता पिता और पुत्र की हत्या पर जताया रोष।

सरकार और बार काउंसिल के उपेक्षापूर्ण रवैया के कारण दूसरों को न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता वर्ग है असुरक्षित: अमित कुमार गुप्ता

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 जून।ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ आइलाज़), के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए छपरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राम अयोध्या राय एवं उनके पुत्र अधिवक्ता सुनील राय का अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर घोर आक्रोश व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया की आइलाज़ मृतक अधिवक्ता के शोक संतप्त परिवार जनों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस बृहत दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
अधिवक्ता अमित कुमार बंटी ने बताया की आइलाज ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए जाने की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार, बिहार स्टेट बार काउंसिल एवं बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को अविलंब 50-50 लाख रुपये सहायता राशि मुहैया कराया जाए।
आइलाज नेबिहार स्टेट बार काउंसिल, बार काउंसिल आफ इंडिया से “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से लागू कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
आइलाज के राष्ट्रीय परिषद सदस्य (अधिवक्ता, सिविल कोर्ट आरा) ने कहा कि आइलाज द्वारा बार बार अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग उठाए जाने के बावजूद राज्य सरकार और बार काउंसिल का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है। जिसका परिणाम है कि दूसरों को न्याय दिलाने में सबसे अहम किरदार निभाने वाला अधिवक्ता वर्ग बिल्कुल असुरक्षित है। ज्ञातव्य हो कि आइलाज द्वारा पहले ही अधिवक्ता संरक्षण विधेयक का ड्राफ्ट बिल विभिन्न राज्य सरकारों को सौंपा जा चुका है।

Related posts

नवनियुक्त अधिकारी जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा को मिला लायंस क्लब का दो अवार्ड।

rktvnews

बिहार:देश के 112 जिलों में मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

छठ महापर्व के अवसर पर युवा समरस मंच ने 251 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण!छठ बिहार का महापर्व है : विकास वैभव

rktvnews

रोहतास:डीएम ने ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

“जयंती का शोर, विचारों से ग़ैरहाज़िरी”, “मूर्ति की पूजा, विचारों की हत्या”, “हाथ में माला, मन में पाखंड”।

rktvnews

Leave a Comment