RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

दास्तान–ए–ख़राबहाल!

सुनील श्रीवास्तव

दास्तान–ए–ख़राबहाल!

उसे यारों ने समझाया था
रिश्तेदारों ने मनाया था
शुभेच्छुओं ने दी थी सीख
और प्रेमिका ने कसमें

तब उसके पैरों में विश्वास के जूते थे
सिर पर पुरखों का छोड़ा छाता
और हाथ में
किताबों में पढ़े सबक का टॉर्च

सो बाएं ही चलता रहा सड़क के
कर सारी हांकों को अनसुना

जब घिस गए जूते
टॉर्च के सेल खत्म हो गए
छाता फट गया
सफ़र आधा ही कटा था

अब उसके पास थे
दो थके पांव
एक टूटा दिल
और लंबी दूरी

शिकायतों की लू झुलसाने लगी थी देह
सवालों के नुकीले पत्थर चुभने लगे थे पैरों में
उलाहनाएं डंक मारती थीं
बुझती उम्मीदों के धुएं में दम घुटता था
और खूब तलाशने पर भी नहीं मिला
उसकी जेब में सफलता का कोई कण

हालांकि मौसम अब भी बदल सकता था
अब भी सही हो सकती थीं
ज्योतिषियों की घोषणाएं
सफल हो सकता था
गुरुओं का आशीष
शुभकामनाएं रंग बिखेर सकती थीं
सफ़र आधा बाक़ी था
अभी बाक़ी थी हिम्मत भी
और उम्मीद के दिए अब भी
जल रहे थे दो नयनो में

लेकिन क्या करता वह
मन ही न हुआ सड़क की
दूसरी तरफ़ जाने का।

Related posts

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को तीसरे माह भी पौष्टिक आहार रेडक्रॉस द्वारा वितरित।

rktvnews

पीएफसी ने 5,000 यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों और 1,000 माल वाहक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 633 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले के पुराना रामनगर गांव में ग्रामीण मधुमेह रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर : आरा रेलवे स्टेशन से सब्जी की टोकरी में शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर : गुटखा खरीदने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली।

rktvnews

Leave a Comment