RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

पूर्वी चंपारण:प्रधानमंत्री के कौशल भारत ने कुशल भारत के संकल्प को रेखांकित किया : सांसद

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)25 नवंबर।श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वावधान में रविवार को संयुक्त श्रम भवन कैम्पस पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के प्रांगण में वृहत एक दिवसीय नियोजन सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
इस नियोजन -सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का उदघाटन सांसद राधा मोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लाल बाबु प्रसाद, जिलाधिकारी, सौरभ जोरवाल, जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन कार्यालय के सभी कर्मी एवं सभी जिला कौशल प्रबंधक / विशेषज्ञ, यंग प्रोफेशनल इत्यादि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री के कौशल भारत कुशल भारत के संकल्प को रेखांकित किया, जिसका उदेश्य देश के युवाओ को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है साथ ही भारत सरकार एवं बिहार सरकार के विभिन्न स्वरोजगार से संबंधित योजनाओ को उदधृत किया।
उन्होनें भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के द्वारा भारत सरकार के विभिन्न विभागों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल पर 2628 सक्रिय नियोजक बिहार में निबंधित हैं। पूर्वी चम्पारण, में पोर्टल पर 28825 सक्रिय Jobseeker निबंधित हैं। अबतक पूर्वी चम्पारण, में कुल 28825 सक्रिय Jobseeker उपलब्ध हैं। कुलः-2138 (दो हजार एक सौ अड़तीस) Jobseeker को पिछले वित्तीय वर्ष में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर कुल 30 नियोजको ने भाग लिया, प्रमुख नियोजक- Motihari Chamber of Commerce, SBI Life Insurance, Niti Raj Motors, Shree RC Enterprises, National Insurance Company, Zomato Pvt Ltd, Delhivery Ltd, Fusion Finance Ltd, Utkarsh Bank, Reliance इत्यादि, जिसमे कुलः-2553 रोजगार इच्छुक युवक/युवतियों ने भाग लिया तथा कुल:- 608 रोजगार इच्छुक युवक/युवतियो को चयनित किया गया, चयनित अभ्यर्थियों का फलाफल की सूचना जिला नियोजनालय पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को एक सप्ताह के अंदर नियोजकों द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
सांसद के द्वारा बिहार सरकार के कुशल युवा कर्याक्रम में उतीर्ण कुल 08 (आठ) छात्र/छात्राओ को प्रमाण-पत्र वितरण किया। साथ ही बिहार स्टुडेंट केडिट कार्ड के कुल- 03 लाभुकों को चेक वितरण किया गया।

Related posts

मंत्रिमंडल ने 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की उप-योजना के रूप में कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा से संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : डेयरी संचालन से समूह की महिलाएं बनी सक्षम उद्यमी।

rktvnews

झारखंड:जुलूस मे नाचने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप आरा इकाई ने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के विरोध में डीएमके सरकार का किया पुतला दहन।

rktvnews

Leave a Comment