RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)07 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 19228 मैट्रिक टन चावल राज्य खाद्य निगम के गोदाम में विभिन्न पैक्स/व्यापार मंडलों के द्वारा जमा किया गया है। जो कुल मात्रा का 47 प्रतिशत होता है।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा सी0एम0आर0 कम आपूर्ति होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ ही बैठक में उपस्थित जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि 31 मार्च 2024 तक शत-प्रतिशत सी0एम0आर0 जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 35 प्रतिशत लगभग ही धान का क्रय हो पाया है।
बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जगदीशपुर एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दी:मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलापदाधिकारी ने की प्रधान सहायकों के कार्य संबंधी समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधिक्षक ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने किया जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

बलिया:स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment