RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

बेतिया/पश्चिमी चंपारण 28 फरवरी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में उक्त दोनों दिवसों के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा तैयारी से संबंधित बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाय। समाहरणालय परिसर अवस्थित सभी कार्यालयों/शाखाओं को सुव्यवस्थित कराना सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं की व्यापक भागीदारी हो तथा महिलाओं के नारी सशक्तीकरण को प्रमुखता से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की महिलाओं को सम्मानित करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाय। बिहार दिवस के अवसर पर गांधीजी के संदेश को प्रदर्शित करने, गौरव गान आदि की व्यवस्था करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सफल आयोजन हेतु अपर समाहर्ता, राजीव कुमार को नोडल पदाधिकारी तथा बिहार दिवस के सफल आयोजन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, विपिन कुमार यादव को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन कराना सुनिश्चित किया जाय।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, शंभू कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, डीपीओ, आइसीडीएस, कविता रानी सहित शिक्षा एवं जीविका के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उमरिया:नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पोडिया में किया गया श्रमदान।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधान सभा चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जाँच हेतु शीघ्र किया जाए संयुक्त संसदीय जांच समिति का गठन : सुदामा प्रसाद

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गिरिडीह की ओर से शानदार “साइक्लोथॉन” का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधनों को मंजूरी।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीडब्ल्यूबीएफ 2025 में पीएम युवा 2.0 के तहत 41 पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव ने की सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment