RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए सब सेन्टर एवं केन्द्र हेतु जमीन चिन्हित करने के निमित की बैठक।

मुजफ्फरपुर/बिहार 28 फरवरी।समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए सब सेन्टर एवं केन्द्र हेतु जमीन चिन्हित करने के निमित बैठक किया। संबंधित अंचलाधिकारियों को अगले दो-तीन दिनों में जमीन चिन्हित करके प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। उन्होंने दाखिल खारिज हेतु प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किया, जिसमें सख्त निदेश देते हुए कहा कि अभी भी जिले में कांफी दाखिल खारिज के लंबित मामले हैं, उन्हें ससमय निष्पादन करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। सभी को नोटिस देकर सुनवाई करने का निदेश दिया गया। अपर समाहर्ता राजस्व को निदेश दिया गया कि न्यूनतम पाॅरफाॅर्मेंस वाले दो कर्मचारियों पर प्रपत्र-क भरने की कार्रवाई करें। अनावश्यक रूप से अस्वीकृत न करें। साथ ही अस्वीकृति के स्पष्ट कारण चिन्हित होने चाहिए। वरीय पदाधिकारी अपने प्रखण्ड भ्रमण के दौरान नल-जल एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ दाखिल खारिज को प्राथमिकता से समीक्षा करें। पंचायत सरकार भवन हेतु अभी भी 126 पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित नहीं हुए हैं। अंचलवार अंचलाधिकारियों से जमीन की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। निदेश दिया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डी.पी.आर.ओ. के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जमीन चिन्हित करें। इसी प्रकार WPU के जमीन के लिए 12 जगहों से एन.ओ.सी. प्राप्त नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में भी भूमिहीन परिवार के लिए जमीन खोजने का निदेश दिया गया। गर्मी से पूर्व सभी पंचायतों में चापाकल मरम्मती एवं उनका सत्यापन करने का निदेश दिया गया। निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि FST और SST टीम का गठन और उसकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की तैयारी कर लें। 02 मार्च से इसकी प्रशिक्षण शुरू होगी। स्वीप गतिविधि चलाने के साथ-साथ फाॅर्म-6, 7, 8 सृजन करने के संबंध में निदेश दिया गया। प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में दो हजार महिला वोटर का नाम जोड़ने का लक्ष्य संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को दिया गया।

Related posts

जयपुर:राज्यपाल ने भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना की।

rktvnews

15 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:आरा के महिला कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेव्स 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भागलपुर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment