RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

भोजपुर : अग्नि कांड के पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरित।

शाहपुर के जवइनिया गाँव के अग्नि पीड़ितों के बीच चेक वितरित करते एसडीओ संजीत कुमार,सीओ शम्मा परवीन, बीडीओ राकेश कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया गया। जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, शाहपुर सीओ शम्मा परवीन, बीडीओ राकेश कुमार, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह की उपस्थिति में अग्निकांड के 11 पीड़ित परिवारों के बीच प्रति परिवार 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। खाद्यान्न के रूप में चावल भी दिया गया। एसडीएम संजीत कुमार और सीओ शम्मा परवीन ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलीथीन शीट पहले ही मुहैया कराया जा चुका है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

rktvnews

बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:”एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान बना जनअभियान हमारी सरकार प्रधानमन्त्री के विश्वास पर खरा उतर रही है :मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने बालक गृह एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

परेशानी होती है जब लोग कहते हैं ,ये export के लिए है; क्यों ? सबसे अच्छा तो हमको खाना और पहनना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment