RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जग रुलाता है मां हंसाती है !

कवि सिद्धनाथ शर्मा ” सिद्ध”(वाराणसी)

जग रुलाता है मां हंसाती है !

तन्हाई में याद कभी जब आती है ।
तस्वीरों से बात मेरी हो जाती है ।।

मोबाइल का आज जमाना है आया ।
तस्वीरें हैं पास नहीं अब पाती है ।।

वो करती मिस काल अंधेरी रातों में ।
उठते -उठते मोबाइल कट जाती है ।।

खुशियों की परवाह मुझे कैसे होगी ।
ग़म आयी है हाथ हमारी थाती है ।।

हो जाती है भेंट कभी जब मेले में ।
होठों से आंचल दाबे शरमाती है ।।

करती थी मां प्यार कभी बाबू जी से ।
मां मेरी अनहोनी से घबराती है ।।

होता जब मायूस सुनाती मां किस्से ।
खुद रोती मां लेकिन हमें हंसाती है ।।

Related posts

भोपाल:स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मानव संग्रहालय में विशेष सफाई अभियान आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का सफल समापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों और उपहारों की ई-नीलामी का 5वां संस्करण 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर :”गाँव चलो अभियान”के तहत सिन्हा मे भव्य कार्यक्रम! नेताओं एवं कार्यकताओ का हुआ प्रवास।

rktvnews

Leave a Comment