RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का सफल समापन।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा की पहल पर आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों और साहित्य प्रेमियों ने दिखाई गहरी रुचि।

खैरागढ़ पाठक मंच के संयोजक डॉ. प्रशांत झा ने कहा- ‘यह ज्ञान और कला का अद्भुत संगम है’।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 19 सितंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कल सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ी साहित्य एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित अन्य पुस्तकें रखी गई थीं। इस प्रदर्शनी ने न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आकर्षित किया, बल्कि बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और आम नागरिक भी इसका अवलोकन करने पहुंचे।
कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा की पहल पर आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में भौतिक पुस्तकों के महत्व से परिचित कराना था। उन्होंने उद्घाटन के समय ही छात्रों से प्रतिदिन, विशेषकर सोने से पहले, किताबें पढ़ने का आग्रह किया था।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी छात्रों और शोधार्थियों में पुस्तकों को देखने का उत्साह बना रहा। उन्होंने विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का अवलोकन किया और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान खैरागढ़ पाठक मंच के संयोजक डॉ. प्रशांत झा भी प्रदर्शनी में पहुंचे। उन्होंने यहां रखी गई पुस्तकों को ध्यानपूर्वक देखा और कई पुस्तकों के नाम तथा उनके प्रकाशन का विवरण नोट किया।
प्रदर्शनी के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. झा ने इसे “ज्ञान और कला का अद्भुत संगम” बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी भौतिक पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है और यह प्रदर्शनी साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छत्तीसगढ़ की कला, साहित्य और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए युवा कवि धर्मेंद्र जंघेल ने भी इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की। इस तीन दिवसीय आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का अवलोकन किया।

Related posts

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी!राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी मोबाइल एलईडी वैन:रूक्मणि रियार,जिला कलक्टर

rktvnews

सुंदरपुर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई बैठक!छठ घाट का होगा सौंदर्यीकरण।

rktvnews

भोजपुर : जल संसाधन विभाग ने कहा कोई कटाव नही! जवइनिया मे अनेकों घर गंगा में विलीन🤔

rktvnews

मध्यप्रदेश:होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की देता है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने हेतु सभी योजनाओं पर मंत्रिपरिषद् एवं विभाग की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment