RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :”गाँव चलो अभियान”के तहत सिन्हा मे भव्य कार्यक्रम! नेताओं एवं कार्यकताओ का हुआ प्रवास।

आरा/भोजपुर 11 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे राप्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘गाँव चलो अभियान’ के तहत बड़हरा विधानसभा के सिन्हा पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 23 पर भव्य कार्यक्रम हुआ।इस अभियान के तहत नेताओं और कार्यकर्ताओ का प्रवास सिन्हा गाँव के वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार सिंह के द्वार पर हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ।इस दौरान वक्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार और जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ संख्या 23 के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह,संचालन दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामाकांत सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीण जनता और लाभार्थियों से परिचर्चा करते हुए प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित 144 योजनाओ का संक्षिप्त परिचय देते हुए किसान समृद्धि योजना,गरीब कल्याण अन्न योजना,जनधन योजना, उज्जवला योजना,मुद्रा लोन,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाओ की विशेष परिचर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत के संकल्प को गाँव के विकास से ही पूर्ण किया जा सकता है।आज देश पाँचवी अर्थव्यवस्था बन गया है।2024 के मोदी के शासनकाल मे देश विश्व का तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।भाजपा के सरकार मे सबका विकास की गारंटी है।आरा के लोकप्रिय सांसद आर के सिंह द्वारा जिला मे अभी तक 1200 से अधिक गाँवो मे अपने निधी और सीएसआर निधी से विकास किया गया है।इसके अलावा भोजपुर जिला के लिए उनका योगदान आजादी के बाद सबसे अधिक रहा है।उनके ऊर्जा क्षेत्र मे आज देश आत्मनिर्भर बन गया है।विकसित देश के संकल्प मे ऊर्जा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव को साक्षा करते.हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया गया। गाँव चलो अभियान के तहत सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,सीए सर्वजीत सिंह,मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,राम अवतार सिंह,अमरेन्द्र शक्रवार, विधानसभा विस्तारक अमित मिश्रा, देवानंद उपाध्याय,कृष्णमोहन पांडेय,अशोक कुशवाहा, उदय सिंह आदि नेताओं सहित लगभग सैकड़ो ग्रामीण जनता और लाभार्थियों ने प्रवास किया।

Related posts

सिपाही बहाली रद्द होने पर भड़के भाजपाई!निक्कमी है चाचा भतीजा की सरकार:दुर्गा राज

rktvnews

28 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारनौल:न्यायाधीशों ने किया बाल भवन में चल रही गतिविधियों व प्रोजेक्ट का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:“सतत विकास की ओर एक और कदम” – गढ़वा में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिलासपुर:लंबित प्रकरणों में रोजगार देने की मांग : भूविस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का किया घेराव।

rktvnews

भोजपुर: डीआरडीए निदेशक भोजपुर ने किया ग्राम पंचायत इंजरी में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment