RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने काशी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।

नई दिल्ली/पीआईबी,23 फरवरी।गुजरात में दिनभर के एक लंबे और व्यस्त कार्यक्रम के बाद वाराणसी आने पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को रात करीब 11 बजे शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण करने गए।
इस मार्ग का उद्घाटन हाल ही में किया गया था। यह मार्ग शहर के दक्षिणी भाग, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू आदि के आसपास रहने वाले उन लगभग पांच लाख लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है, जो हवाई अड्डे, लखनऊ, आज़मगढ़ और गाजीपुर की ओर जाना चाहते हैं।
इस मार्ग को 360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे यातायात की भीड़ को कम करने में मदद मिल रही है। इससे बीएचयू से हवाई अड्डे की ओर यात्रा की दूरी 75 मिनट से घटकर 45 मिनट हो गई है। इसी तरह, लहरतारा से कचहरी की दूरी 30 मिनट से घटकर 15 मिनट हो गई है।
वाराणसी के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाली, यह परियोजना रेलवे और रक्षा सहित अंतर-मंत्रालयी समन्वय की साक्षी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“काशी आने के बाद, शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया गया था और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।”

Related posts

मुजफ्फरपुर: महिला दिवस पर जिले की 49 महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जुलाई 25

rktvnews

राजस्थान:राज्य में 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

राजस्थान:डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर “फूलों संग होली” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,699 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक पीएटी दर्ज किया।

rktvnews

Leave a Comment