RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

ब्राउन शुगर के साथ तीन ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 7 सितम्बर। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार को प्रमोद कुमार को स्वस्थ सूचना मिली कि मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के कारोबारी पश्चिम बंगाल नंबर प्लेट से काले रंग के होंडा सिटी चार पहिया वाहन से तथा एक युवक अपाची मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर जगदीशपुर से जीरोमाइल की तरफ जा रहा है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आर के नेतृत्व में उदवंतनगर थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल की गठित विशेष टीम ने जीरो माइल पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर तथा तीन मोबाइल बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने उदवंतनगर थाना में 21(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कांड संख्या 383/23 दर्ज किया है।

Related posts

भोजपुर:डा कुमार कौशलेंद्र वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलानुशासक बने।

rktvnews

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया।

rktvnews

भोजपुर: प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला करने के लिए मतगणना स्थल तैयार।

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री ने की विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा,जिले कि सभी विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

rktvnews

देवघर:खेल भावना के साथ कड़ी मेहनत है सफलता की कुंजी: उपायुक्त

rktvnews

McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment